चौपारण:चौपारण प्रखंड के अंबाजीत गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए।घायलों को सीएचसी चौपारण लाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।घटना में सुखदेव राणा और राजेंद्र राणा पक्ष ने अपने ही गोतिया केदार राणा और उसके परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है।