नगर के जीटी रोड और घिरोर रोड पर लगातार लग रहे जाम से आमजन परेशान हैं। गुरुवार को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर ललित भाटी स्वयं घिरोर तिराहे पहुंचे और वहां खड़े ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को समझाया। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें, क्योंकि इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और राहगीरों को भारी असुविधा होती है।