गोरखपुर: एसपी जीआरपी कार्यालय पर कर्मचारी और अधिकारियों ने एसपी अवधेश कुमार सिंह को भाव विभोर विदाई दी
शासन ने 2 दिन पूर्व आईपीएस ऑफीसर्स के तबादले किए थे इसी क्रम में गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक जीआरपी अवधेश कुमार सिंह को लखनऊ में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन में नई तैनाती दे दी गई। आज लखनऊ जाने से पहले एसपी जीआरपी का अधिकारी और कर्मचारियों ने फूलमालाओं से लादकर भाव विभोर विदाई किया। इनके कार्यकाल में ट्रेन में होने वाले तमाम अपराधों पर अंकुश लगाया गया।