गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी हुई कार की स्टेपनी के साथ एक आरोपी को रामपुर से किया गिरफ्तार
5 अगस्त को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक कार का शीशा तोड़कर कार की स्टेपनी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आज मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस ने रामपुर से शनि कुमार नाम के एक युवक को कार की चोरी हुई स्टेपनी के साथ गिरफ्तार किया है।