भिवानी: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, प्राधिकरण के सचिव-कम-सीजेएम कपिल राठी व सीजेएम रीतू ने स्थानीय बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण कर आश्रम द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेशन जज ने आश्रम के बच्चो का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।