गुना नगर: यूनिटी पार्क में लगे फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को कलेक्टर से शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने उतारा
गुना में संजय स्टेडियम के पास यूनिटी पार्क में लगा 102 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फट गया था मामले में नगर पालिका गुना के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट ने ध्वज संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत कलेक्टर से की थी कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक टीम के माध्यम से ध्वज को उतरवा कर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की बात कही है