कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चेतन चौहान अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।