जमुई: 50 हजार का इनामी अपराधी अजीत राम ने जमुई कोर्ट में किया आत्म समर्पण
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 50 हजार का इनामी अपराधी अजीत राम ने जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले इनामी अपराधी की पहचान मलयपुर निवासी लालू राम का पुत्र अजीत राम के रूप में की गई है।