लोहरदगा: फुटबॉल अभ्यास के दौरान हादसा, गोल बचाने में गिरा छात्र, कान से खून निकला, हालत गंभीर
लोहरदगा बीएस कॉलेज छात्रावास में फुटबॉल अभ्यास के दौरान बीते शाम एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छात्र कार्तिक उरांव गोलकीपर के रूप में अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान गेंद को बचाने के प्रयास में वह जोर से गिर पड़ा, जिससे उसके कान में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए