बक्सर: डीएम ने 22 द्वितीय अपीलवाद मामलों की सुनवाई की, 8 मामलों का किया निष्पादन
Buxar, Buxar | Nov 15, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपीलवाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. द्वितीय अपीलवाद के तहत कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें 21 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलें एवं 1 सेवा शिकायत से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई.