बक्सर: NH 319-A के मुआवजे के भुगतान में आ रही समस्याओं को लेकर बक्सर प्रखंड कार्यालय में शिविर आयोजित
Buxar, Buxar | Nov 14, 2024 बक्सर सदर प्रखंड में राष्ट्रीय उच्च पथ 319- ए मोहनियां-रामगढ़ चौसा-बक्सर सड़क निर्माण को लेकर भू-अर्जन के लिए हितबद्ध रैयतों द्वारा काफी कम मात्रा में मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किया गया था. जिसको देखते हुए गुरुवार को अपर जिला भू - अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार झा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन बक्सर सदर प्रखंड कार्यालय परिषर में किया गया.