बक्सर: जिले में पंचकोशी परिक्रमा के लिए वाहनों का आवागमन मार्ग होगा तय
Buxar, Buxar | Nov 14, 2024 एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने पंचकोशी परिक्रमा मेला के अवसर पर बैठक की गई। 20 नवंबर से 24 नवंबर तक पंचकोशी परिक्रमा यात्रा होगी। बैठक में उपस्थित संबंधित थानाध्यक्षों, यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि 20 नवंबर से 23 नवंबर तक सभी मेला स्थल पर तथा 24 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पर्याप्त संख्या में पुरूष एवं महिला बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।