गौतम बुद्ध नगर: बादलपुर क्षेत्र से पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल करने वाली एक युवती समेत तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले एक युवती समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹40000 नगद बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान फुल रूप से जेहरा, बादल व प्रिंस के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।