घोसी: सिपाही भर्ती परीक्षा: अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिला परिवहन पदाधिकारी
जहानाबाद में 24 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा (01/2026) को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम छिरिड वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने चेतावनी दी है कि अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।