घोड़ाडोंगरी: किराए पर ली गई बोलेरो को फर्जी स्टाम्प और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली दस्तावेज
सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल द्वारा जारी प्रेस नोट में सारणी पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए बोलेरो वाहन की फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वाहन एवं फर्जी स्टाम्प दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।