भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को जाट भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत एक भव्य विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।