महाराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के कार्यालय सहायक ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया
सोमवार को 3 बजे नगर पंचायत पनियरा के कार्यालय सहायक दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है।