रामगढ़: नावाडीह पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास प्लस की स्थायी प्रतीक्षा सूची सत्यापन को लेकर हुई ग्राम सभा
Ramgarh, Palamu | Jun 10, 2026 रामगढ प्रखंड के नावाडीह पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों के बीच पीएम आवास का ग्राम सभा से अनुमोदन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।