सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
Seoni, Seoni | Jun 3, 2026 सिवनी शासकीय पीजी कॉलेज (प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज) में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बुधवार को विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।