कैराना कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम संजय है और वह गांव रामड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था, हालांकि किस मामले में वांछित था, यह जानकारी नहीं दी।