लोहरदगा: जन आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है: प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरुण उराँव
भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। उक्त बातें गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव ने भाजपा कार्यालय, बक्शीडीपा में विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के तहत प्रेस को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है। उन्होंने वर्तमान समय को आजादी का अमृत काल बताया।