लोहरदगा: खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करेगा जिला प्रशासन : डीसी, डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण
समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें कराटे के 9, गतका के 6, और साइकिलिंग के 1 खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही डीसी ने कोच अमित सिंह को भी सम्मानित किया है।