लोहरदगा: अरु गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अरु गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंचकर भू अर्जन पदाधिकारी को आवेदन देकर जमीन अधिग्रहण की राशि बढ़ाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि 143 ए में बाईपास सड़क निर्माण के लिए विभाग द्वारा उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिसकी अधिग्रहण राशि बहुत कम है ग्रामीणों ने राशि बढ़ाने की मांग की है।