लोहरदगा: पेशरार व कुडू प्रखंड में न्याय मार्च आज: झामुमो जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद ने कहा है कि झामुमो का न्याय मार्च जारी है। गुरुवार को पेशरार प्रखंड के पेशरार पंचायत तथा कुडू प्रखंड के चीरी पंचायत में न्याय मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय मार्च का उद्देश्य लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह उखाड़ फेंकना है।