आपसी विवाद में चौसला गांव के एक व्यक्ति की जोबनेर में गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार श्रवण बोदलिया की अज्ञात लोगों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जांच की मांग की है।