फरीदाबाद: NIT 2-3 चौक के पास ईंट से भरा ट्रैक्टर किताबों की दुकान के काउंटर से टकराया, एक बच्चा घायल
फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में 2-3 नंबर चौक के पास ईट से भरे ट्रैक्टर ने ट्राली सहित किताबों की दुकान में के काउंटर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर काउंटर को टक्कर मारकर दुकान के अंदर नही घुसा, जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में एक बच्चा घायल हो गया और दुकान का काउंटर टूट गया।