जगाधरी: साढ़ौरा में खेतों में मिले शव की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने दोस्त को ही हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
मृतक की मां जब थाने में अपने बेटे की तलाश में पहुंची तो उसने पोस्ट पर अपने बेटे को पहचान लिया। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी वह अपने दोस्तों के साथ गया था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और उसने इस बात को कबूला है कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू की है।