जगाधरी: खेड़ा कला गांव में कमरे में मिले महिला के शव मामले में पिता की शिकायत पर सरपंच समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मृतका के पिता ने बताया कि उसके पति के देहांत के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी प्रॉपर्टी को हडपना अपना चाहते थे। और इसको लेकर अक्सर लड़ाई भी होती थी। इसलिए ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल गांव के सरपंच के साथ 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। महिला का शव बन्दकमरे में मिला था