जगाधरी: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में यमुनानगर जिला कोर्ट में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा ₹35,000 रुपए का लगाया जुर्माना
मामला 2023 का है एक युवक ने स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी को उठाकर के पार्क में ले जाकर छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को परिवार वालों ने दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसमें कोर्ट में आज अपना फैसला सुनाते हुए उसे 10 साल की सजा सुना दी ₹35,000 का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि न भरने पर 1 साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी