जगाधरी: यमुनानगर में चुनाव ड्यूटी पर आया सीआईएसएफ का जवान भी हुआ मलेरिया पॉजिटिव, जिले में दो हुई मलेरिया पॉजिटिव की संख्या
मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ दिव्या मंगला ने बताया कि जिले के अंदर 8 मरीज डेंगू के हैं। और अब सीआईएसएफ के जवान के मलेरिया पॉजीटिव होने के बाद दो मरीज मलेरिया के भी हो गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे कार्य किया जा रहे हैं। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।