पन्ना: भगवान को लगी लू! पन्ना के जगन्नाथ स्वामी 15 दिनों के लिए एकांतवास में, वैद्यों की देखरेख में काढ़े से चल रहा इलाज।
Panna, Panna | Jun 29, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 1,000 छिद्रों वाले घड़ों से स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए हैं। 180 साल पुरानी इस अनूठी परंपरा के तहत उन्हें लू लगने के कारण मंदिर के कपाट 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान वैद्यों की देखरेख में उन्हें औषधीय काढ़ा और सात्विक आहार दिया जा रहा है।