फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में मौसेरे भाइयों की हुई मौत, पांचलाघाट पर एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, परिवार में दो दिन में होनी थी दो शादी
फर्रुखाबाद में राजेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मौसेरे भाई विवेक कुशवाहा और संजय उर्फ गुड्डू कुशवाहा की मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद दोनों के अंतिम संस्कार शनिवार शाम चार बजे हुआ।मृतक विवेक के भाई विपिन की 10 मार्च को और उनकी भतीजी शालिनी की 12 मार्च को शादी होनी थी।दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियों पर मातम छा गया।