अरवल: आवासीय विद्यालय महुआबाग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Arwal, Arwal | Jun 12, 2026 महुआबाग स्थित आवासीय विद्यालय परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसकर बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई