सुसनेर: बढ़िया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भाजपा सह प्रभारी समेत दो गंभीर घायल
बुधवार की दोपहर बढ़िया जोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार BJP मंडल कार्यालय सह प्रभारी मनोज माली और उनके साथी राजेश माली झालावाड़ से सुसनेर की ओर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। दोनो का सिविल अस्पताल में इलाज के बाद आगर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।