बांधवगढ़: समान नागरिक संहिता पर जन-परामर्श बैठक 18 जून को, जिला पंचायत सभागार उमरिया में होगा आयोजन
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की जन-परामर्श बैठक 18 जून को पूर्वाह्न 11 बजे जिला पंचायत सभागार, उमरिया में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह करेंगे।कलेक्टर राखी सहाय ने बैठक के समन्वय हेतु संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।