बैतूल नगर: मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की मौत, 13 गंभीर
बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। खेरा कुनखेरी हनुमान मंदिर के टर्निंग पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए, जबकि एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 35 महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सवार थे। सभी लोग गुप्तवाड़ा में पूजा-अर्चना कर वापस अपने गांव ल