डिंडौरी: सिलपीडी की बैगा महापंचायत की महिलाओं ने लहरीबाई पर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट में गुहार लगाई
सिलपीडी गांव की बैगा महापंचायत समूह की महिलाओं ने लहरी बाई पर प्रशासन को बीज बैंक के नाम से गुमराह करने,बीज बैंक पर अकेला हकदार बताने का आरोप लगाते हुए बीज बैंक का नाम बदलकर प्रदर्शनी रखने एवं समूह की सभी महिलाओं को मान सम्मान दिलाने को लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्ट्रेट पहुंचकर गुहार लगाई। समूह की महिलाओं ने बताया कि लहरीबाई प्रशासन को गुमराह कर रही है।