बैराड़: गाजीगण में लाइन हेल्पर की करंट लगने से दर्दनाक मौत, जंपर काटते समय खंभे से गिरे
गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाजीगड़ में विद्युत विभाग के एक लाइनहेल्पर की कार्य करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिबल्लभ धाकड़ निवासी जोराई के रूप में हुई है, जो विद्युत वितरण केंद्र बैराड़ प्रथम में लाइनहेल्पर के पद पर पदस्थ था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे शोक का माहौल है। पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे शब का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।