बेरमो: फुसरो में नाली से कचरा निकाल कर डाल दिया सड़क पर, प्रदूषण से लोग परेशान
Bermo, Bokaro | Jul 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में लोग नारकीय स्थिति झेल रहे हैं। यहां नालियों से निकाला गया कचरा सड़क पर ही लावारिस छोड़ दिया गया है। पूरी सड़क पर गंदगी फैलने से राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर पसरे इस मलबे से उठने वाली तीव्र बदबू के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।