गौरीपुर पहाड़ी श्रृंखला पर छुपे कई ऐतिहासिक खजाने को पुरातत्व विभाग की टीम पवन कुमार और पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार प्रणव ने जांच की। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे पुरातत्व विभाग की टीम ने बताया कि गौरीपुर पहाड़ी श्रृंखला पर कई ऐतिहासिक खजाना छुपा हुआ है। जिसको भविष्य के लिए संरक्षित करने का जरूरत है नहीं तो यह ऐतिहासिक खजाने का वजूद मिट जाएगा।