खागा: सुल्तानपुर घोष मंडवा में तेज आंधी से वृद्ध सहित महिला की हुई मौत, कई लोग घायल, परिजनों का हाल बेहाल, पुलिस मौके पर
Khaga, Fatehpur | May 13, 2026 फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष के मड़वा में तेज आंधी से गिरी दीवार के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद से कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं इस घटना में कई लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सेमौरी गांव में महिला की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है