सिवनी: अदृश्य तालाब पर बोले नपा अध्यक्ष: "जल्द चलेगा सफाई अभियान"
Seoni, Seoni | Apr 16, 2026 सिवनी। जल गंगा अभियान के बीच शहर का ऐतिहासिक अंबेडकर वार्ड तालाब आज अतिक्रमण और झाड़ियों के कारण अपना अस्तित्व खो चुका है। इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह उनके उपाध्यक्ष का ही वार्ड है और उन्होंने भी अवगत कराया है। अध्यक्ष ने स्पष्ट आश्वासन दिया उक्त तालाब में शीघ्र सफाई अभियान चलाया जाएगा।