पातेपुर: पातेपुर में आंधी-बारिश से किसानों की गेहूं और मक्का फसल को नुकसान, बढ़ी चिंता
पातेपुर में बेमौसम बारिश एवं तेज हवा के कारण रबी फसल गेहूं एवं मक्का को काफी नुकसान पहुंचा है। रविवार की शाम 7 बजे के करीब किसानों ने बताया कि गेहूं की तैयार फसल आंधी में गिरने के कारण उत्पादन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है। वहीं आंधी के कारण मक्का की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा बारिश से दलहन के साथ आम एवं लीची उत्पादक किसान को लाभ पहुंचा है।