सुपौल: जनोपयोगी सेवाओं के विवादों के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है स्थायी लोक अदालत
Supaul, Supaul | Jun 30, 2026 सुपौल में जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से स्थानीय मीडिएशन सेंटर में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने की, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. अफजल आलम ने कार्यशाला का संयोजन किया।