बरेली के ग्राम मैमोर में पुरानी रंजिश के चलते प्रेमपाल पुत्र लालताप्रसाद पर दोपहर 1 बजे खेत से लौटते समय रामप्रकाश उर्फ राहुल और उसकी पत्नी आरती ने हमला किया। आरोप है कि धारदार हथियार ‘बंका’ से गर्दन पर चोट लगी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।