गिरिडीह: सदर अस्पताल गिरिडीह में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता परिचर्चा का किया गया आयोजन
सदर अस्पताल गिरिडीह में शनिवार को 11 बजे मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।