अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नम्बर 34 में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत
वार्ड 34 में आज सोमवार सुबह 11:30 बजे करंट लगने से 3वर्षीय दिव्यांशी व मां सरोज की मौके पर मौत हो गई। सरोज ने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगा दी थी। उस समय तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी ने खेलते हुए बाल्टी में हाथ डाल दिया और वह करंट की चपेट में आ गई। दिव्यांशी को करंट लगते ही सरोज ने जब दिव्यांशी को बाल्टी से दूर करने के कोशिश की तो वह भी चपेट में आ गई