धर्मशाला: धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग पर सुबह 10 बजे भारी भूस्खलन, घंटों जाम के बाद प्रशासन ने मलबा हटाकर यातायात बहाल किया
धर्मशाला–कांगड़ा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।