स्याना कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस सहकर्मियों ने फूलमाला के साथ दी विदाई
Siyana, Bulandshahr | Apr 1, 2026
स्याना कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात राजेंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर पुलिस सहकर्मियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर विदाई दी। बुधवार को कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कोतवाली में तैनात समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।