बांधवगढ़: एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार का कहर, सिद्ध बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक घायल
जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश सिंह गोंड (24) पिता राजेश सिंह गोंड एवं आनंद सिंह गोंड (26) पिता राधे सिंह गोंड, दोनों निवासी ग्राम भलवार थाना चंदिया, सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि कार क्रमांक MP20ZP0574 के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।